Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला की विभिन्न मंंडियों में 20 अक्तूबर तक कुल 143601 मीट्रिक टन धान की आवक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 21, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 21 अक्तूबर। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 20 अक्तूबर तक कुल 143601 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 20942 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 1509 किस्म की 122071 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 588 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 14762 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 4901 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 9861 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 4941 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 521 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 344 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4075 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 6017 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 2650 मीट्रिक टन और 1509 किस्म की 3367 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 14686 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 5112 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 8.5 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 9565 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 31497 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 4948 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 92 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी शून्य मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 26457 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 71697 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 2809 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 143 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 68745 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए शून्य मीट्रिक टन, कोमन शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 139519 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 121938 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 9936 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 7644 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 14762 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 9861 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 3601 मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 1300 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 4720 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 4310 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 410 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 5337 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 2981 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2356 मीट्रिक टन धान की गई। मडलौडा मंडी में 13816 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 9349 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 4467 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 29610 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 26549 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, एचडब्लयूसी द्वारा 1877 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा 1184 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 71272 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 68888 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 2384 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments