Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


आयुष मान कार्ड धारक वृद्ध के इलाज में कोताही बरतने वाले अस्पतालो के डॉक्टरो पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 1, 2025 Tags: , , , ,

-उपायुक्त ने कई  वृद्धों का आयुष्मान कार्ड मौके पर बनवाया।

-आयुषमान वय वंदना कार्ड योजना बुजुर्गों के लिए वरदान है: दुष्यन्त भट्ट

-अब पेनल्ड अस्पतालो में 70 व 70 से अधिक आयु वर्ग के वृद्ध 5 लाख का करा सकते हैं मुफ्त इलाज।

-उपायुक्त ने आयुष्मान वय वंदना योजना से जुड़े डॉक्टर  व आयुष्मान मित्रों के साथ की  बैठक।

BOL PANIPAT, 1 जुलाई। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान वय वंदना कार्ड  का लाभ सरकार सभी को उपलब्ध करवा रही है। जरूरतमंद किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर इस योजना का कार्ड बनवाकर लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड साथ लेकर जाना होगा। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने मंगलवार को जिला सचिवालय सभागार में आयुष्मान वय वंदना कार्ड योजना के संदर्भ में जिले के आयुष्मान मित्रा,मेडिकल ऑफिसर व डॉक्टरो के साथ मीटिंग की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि आयुष मान कार्ड धारक व्यक्ति के इलाज में कोताही बरतने वाले अस्पतालो के डॉक्टरो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने 70 वर्ष ओर उसे से ज्यादा उम्र के वृद्ध का आयुषमान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं की सही जानकारी डेमो के माध्यम से आयुष मान विभाग द्वारा बैठक उपलब्ध कराई व कई वृद्धों का आयुष्मान कार्ड मौके पर बनवाया। उपायुक्त ने बताया कि इसमे सरकार ने  किसी भी प्रकार की आय से जुड़ी सीमा निर्धारित नहीं की है। इसका लाभ सभी ले सकते है। उन्हें इसके लिए धरातल पर प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
    उपायुक्त ने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना के लिए 70 व 70 से ज्यादा आयु वर्ग के बुजुर्ग ही इस योजना के लिए पात्र होंगे। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के तहत जो हॉस्पिटल पैनल में है बुजुर्गों को उसमें 5 लाख रुपए तक की इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि जो वृद्ध इलाज करवाने के लिए अस्पताल में जाते हैं व डॉक्टर उनकी सही तरह से कार्यवाही नहीं करते उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  इस मौके पर आयुष विभाग के डॉक्टरों ने लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने का डेमो भी दिखाया व 70 साल से ज्यादा की आयु के वृद्धो का आयुष्मान कार्ड भी मौके पर बनाया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि सरकार ने बुजुर्गों का सम्मान किया है। यह कार्ड बुजुर्गों को उस वक्त सहयोग प्रदान करेगा जिस वक्त उनकी अपनी संतान भी उनका साथ नहीं देगी। सरकार की यह योजना जनहित के लिए है जिसका लाभ उन्हें भरपूर मिलेगा।
    डिप्टी सीएमओ डॉक्टर बिजेंदर हुड्डा ने बताया कि 70 वर्ष की आयु के वृद्धि को कार्ड बनवाने के लिए अब कहीं जाने की जरूरत नहीं है वे पास के कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं। सरकार की तरफ से उन्हें विभिन्न बीमारियों का 5 लाख रुपए तक का फ्री उपचार उपलब्ध होगा। इस मौके पर डॉ आदर्श, डॉक्टर मनदीप कौर मेडिकल ऑफिसर आशीष कौशिक, विशाल गोस्वामी, सत्येंद्र लाठवाल, विनय आर्य, ज्योति शर्मा, गरिमा व रैना आदि मौजूद रहे।

Comments