Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


जिला की विभिन्न मंंडियों में कुल 173335 मीट्रिक टन धान की आवक हुई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 26, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT: 26 अक्तूबर। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 25 अक्तूबर तक कुल 173335 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 22771 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 3483 मीट्रिक टन धान कोमन व 1509 किस्म की 127416  मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 19024 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी 641 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 8348 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 8091 मीट्रिक टन, 257 मीट्रिक टन धान कोमन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 7205 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 95 मीट्रिक टन, कोमन 6 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 2923 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 12 मीट्रिक टन धान  तथा 1509 किस्म की 4169 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।  इसराना मंडी में कुल 7916 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 2364 मीट्रिक टन और कोमन 677 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 4595 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 25055 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 5074 मीट्रिक टन, कोमन 200 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 3395 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 16239 मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी 147 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 47124 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 3801 मीट्रिक टन, कोमन 1729 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 4119 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 202 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 37273 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 77687 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 3346 मीट्रिक टन, कोमन 614 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 8587 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 65140 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए शून्य मीट्रिक टन, कोमन शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 171183 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 146566 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 13319 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एफसीआई द्वारा शून्य मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 10635 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 8348 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 6330 मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 2018 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 6954 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6867 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 87 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 7831 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 4875 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2956 मीट्रिक टन धान की गई। मडलौडा मंडी में 24375 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 19566 मीट्रिक टन धान एवं एफसीआई द्वारा शून्य मीट्रिक टन, फूड द्वारा 662, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 4147 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 46219 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 41531 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और एफसीआई द्वारा शून्य मीट्रिक टन, एचडब्लयूसी द्वारा 4470 मीट्रिक टन धान, हैफेड द्वारा 218 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 77455 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 73727 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 3728 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments