Thursday, October 29, 2026
Newspaper and Magzine


जिला की विभिन्न मंंडियों में 28 अक्टूबर तक कुल 191127.9 मीट्रिक टन धान की आवक हुई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 29, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अक्टूबर। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 28 अक्टूबर तक कुल 191127.9 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 19574.0 मीट्रिक टन धान पी.आर. तथा 1509 किस्म की 153362.0 मीट्रिक टन धान, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 14036 मीट्रिक टन व मुच्छल 4136 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 11337.2 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर. 4200 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 64.2 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 7073 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 7675.2 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  पी.आर 1355 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 1583.2 मीट्रिक टन, मुच्छल 114 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4623 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 14096 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 3455 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 1024 मीट्रिक टन, 1509 किस्म की 9617 मीट्रिक टन, मुच्छल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 22125 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 6952 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 2593 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 11178 मीट्रिक टन धान व मुच्छल 1402 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 32152.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 2615 मीट्रिक टन, सरबती 19.5 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 1804 मीट्रिक टन, मुच्छल 847 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 26831 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 103742 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर 997 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 6932 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 94040 मीट्रिक टन, मुच्छल 1773 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें पी.आर शून्य मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 185495 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 170452 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 4669 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 10374.3 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 9430.7 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 7137.2 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 2293.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 7427.1 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 6253.2 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 1173.9 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 13229 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 10641 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2588 मीट्रिक टन धान की गई तथा एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। मडलौडा मंडी में 20017 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 14138 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 5879 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

इसी प्रकार पानीपत मंडी में 31739 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 29537.5 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 2201.8 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 103652 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 102745 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 907.1 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments


Leave a Reply