“एक पौधा मां के नाम” मुहिम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया।
BOL PANIPAT : आई बी पी जी महाविद्यालय में संस्कारशाला क्लब, रेड रिबन क्लब, यूथ अगेंस्ट ड्रग क्लब एवं इको क्लब के द्वारा “एक पौधा मां के नाम” मुहिम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस मुहिम के तहत कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग, डॉ निधान सिंह, पवन कुमार, डॉ विक्रम, अजयपाल सिंह , अश्वनी गुप्ता एवं राम मेहर के द्वारा कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग ने ने कहा कि वर्तमान भारत ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रहा है इससे बचने के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए वन क्षेत्र को बढ़ाया जाए। कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाने से पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सकता है। फ्रेश ऑक्सीजन की कमी लोगों को अब महसूस होने लगी है शहर में विकास के नाम पर हुई पेड़ों के अंधाधुंध कटाई ने जहां शहर की तस्वीर बदली वहीं लोगों के लिए ग्लोबल वार्मिंग से जुड़ी समस्या खड़ी कर दी। भारत को आने वाले समय में अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है। इस अवसर पर डॉ सुनित शर्मा, टिंकू, गणेश कुमार, संतोष, पंकज आदि ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया ।

Comments