Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in Politics , at April 9, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 9 अप्रैल आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक के कामरेड टीकाराम सखुन हाल में शाहबाद के शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । सभा की अध्यक्षता सेवा सिंह मलिक ने की और संचालन सीपीआई की हरियाणा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एवं जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने किया ।
विदित हो कि 9 अप्रैल 1988 को खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों ने तत्कालीन सी पी आई विधायक डाक्टर हरनाम सिंह के शाहबाद स्थित घर पर स्वचालित हथियारों से लैस होकर जान लेवा हमला कर दिया था । जो निहत्थे ही डाक्टर हरनाम सिंह , बीबी जसवंत कौर , खुश देव सिंह एडवोकेट, गुरप्रीत कौर व गुरदीप सिंह सभी आतंकवादियों का डटकर मुकाबला किया।इस हमले में डाक्टर हरनाम सिंह के युवा पुत्र खुशदेव सिंह एडवोकेट ,पुत्रवधु गुरप्रीत कौर एवं उनके निकट सम्बंधी युवा गुरदीप सिंह शहीद हो गये थे और डाक्टर हरनाम सिंह और उनकी पत्नी जसवंत कौर गम्भीर रुप से घायल हो गये थे ,इस दौरान एक आतंकवादी भी मारा गया था ।
तत्कालीन राष्टपति महामहिम श्री के आर नारायण ने उपरोक्त शहीदों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों को शौर्यचक्र से सम्मानित किया था ।
सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप , सीपीआई के वरिष्ठ नेता सूरत सिंह देशवाल , राज्य कंटरोल कमीशन के सदस्य माम चंद सैनी ,राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राम रतन एडवोकेट आदि ने शाहबाद के शहीदों के जीवन पर विस्तार से चर्चा की । वक्ताओं ने कहा कि नब्बे के दशक में खालिस्तान समर्थक आतंकवादी देश की एकता अखंडता की बात करने वाले नागरिकों को विशेषकर पंजाब , हरियाणा में बुरी तरह मार रहे थे यहां तक की बसों में से उतार कर लाईन में खडे़ करके स्टेनगन की गोलियों से भून रहे थे । ऐसे गम्भीर समय में शाहबाद के शहीदों ने ” ना हिन्दु राज ना खालिस्तान – जुग जुग जिये हिन्दुस्तान ” का नारा लगाते हुए खालिस्तान समर्थक आतंकवादियों का निहत्थे ही मुकाबला किया और देश की एकता अखंडता के। लिये अपने प्राणों की आहुति दी । वक्ताओं ने कहा की आज पुनः देश की एकता अखंडता को खतरा उत्पन किया जा रहा है । आज हिन्दु राष्ट बनाने के नाम पर कुछ शक्तियां फिर से साम्प्रदायिकता का जहर फैलाने का प्रयास कर रही हैं । आज ऐसी घृणित मानसिकता का मुकाबला करके देश की एकता बचाना ही शाहबाद के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी । सभा में शीशराम तोमर , जयभगवान दरियापुर , सुलतांन उरलाना , राकेश कुमार , भूपेन्द्र कश्यप , ओम सिंह यादव , ओमप्रकाश कशयप ,रुपेश सैनी ,सन्नोवर राणा आदि ने शाहबाद के शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किये ।

Comments