Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 11, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ सुनीता ढांडा के निर्देशन में दो  दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या  डॉ. शशि प्रभा मलिक  व उपप्राचार्या डॉ. किरण मदान,  डॉ. सुनित शर्मा, डॉ. पूनम मदान, डॉ. निधान सिंह, डॉ. विक्रम कुमार, प्रो. अजयपाल सिंह  समेत सभी वरिष्ठ प्राध्यापकों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया । कार्यक्रम के प्रथम दिन भाषण, कविता, चित्रकारी,एकल अभिनय,प्रश्नोत्तरी,वाद्ययंत्र वादन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया | महाविद्यालय की प्राचार्या  डॉ. शशि प्रभा मलिक  ने अपने वक्तव्य में कहा कि  ये प्रतियोगिताएँ छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मकता, समय प्रबंधन, और नेतृत्व गुणों का विकास करती हैं, जो उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। भाषण आदि प्रतियोगिताओं से छात्रों के संवाद कौशल में निखार आता है। वे सभी प्रतियोगिताओं से विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने का अवसर प्राप्त करते हैं।

सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ सुनीता ढांडा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मंच प्रदान करना और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने में सहायता करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से वे छात्रों को आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल विकसित करने में सहायता मिलती है साथ ही रचनात्मकता और अभिव्यक्ति गुण का विकास होता है।

प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है। सार्वजनिक मंच पर बोलने और अपने विचारों को प्रस्तुत करने से आत्मविश्वास का विकास होता है।

उक्त समस्त प्रतियोगिताओं में लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता व कवितापाठ  का माध्यम हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत रहा व विषय के रूप में साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप व कृत्रिम बुद्धिमता शीर्षक रहे तथा डॉ निधि मल्होत्रा, डॉ निर्मला, व डॉ अंजलि  ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच का संचालन प्रो सोनिया वर्मा, प्रो रेशू  ने किया ।  एकल अभिनय प्रो सोनिया, डॉ राजेश कुमार व डॉ नरवीर  ने निर्णायक की  भूमिका निभाई ।  वाद्ययन्त्रवादन प्रतियोगिता  में डॉ भगवन्त कौर,डॉ मोनिका वर्मा व विशाल कुमार निर्णायक रहे | चित्रकारी प्रतियोगिता  का विषय हरियाणा जनजीवन और संस्कृति था | ये प्रतियोगिता  डॉ प्रवीन  कुमार, डॉ पूनम गुप्ता, डॉ नरवीर, प्रो रुहानी, प्रो अंशिका रानी के निर्देशन में हुई व डॉ किरण मदान, डॉ पूनम मदान, व  डॉ प्रवीन कुमार  ने निर्णायक पद को सुभूषित किया। डॉ चेतना नरूला,  हिमांशी,  खुशबू, डॉ वसुन्धरा मदान, अन्नू बेनीवाल  के सफल निर्देशन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । डॉ. शर्मिला यादव, डॉ पूजा मलिक,  डॉ. रेखा मलिक, प्रो. आकांशा शर्मा, प्रो. आंचल बत्रा  ने कार्यक्रम को सफल व सम्पूर्ण व सुनियोजित बनाने में मुख्य भूमिका निभाई । सभी प्राध्यापकगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे |

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:-

भाषण प्रतियोगिता प्रथम – नितिन वर्मा द्वितीय – मानवी जोशी तृतीय – हर्षितकविता पाठ
प्रथम – ऋषभ द्वितीय – नैन्सी तृतीय – नितिन वर्मा
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

प्रथम टीम (दल) – Team 5(कृतिका,गनिशा,आर्यन) द्वितीय टीम (दल) – Team 4(झलक, अभिनव,शिवभक्त ) तृतीय टीम (दल) – Team 1(मुन्नी,सौरभ,ऋषभ ) 
एकल अभिनय प्रतियोगिता
प्रथम – पायल द्वितीय – आर्यन  राघव तृतीय – वंशिका 
चित्रकारी प्रतियोगिता
प्रथम – नितिन वर्मा द्वितीय – सौरभ तृतीय – सन्नी 
वाद्य यंत्र प्रतियोगिता
प्रथम – लता द्वितीय – सुधीर तृतीय – राहुल 

Comments