ईमानदारी की अनूठी मिसाल. 1 लाख रु नकदी वापिस लौटाए
सोशल मीडिया का लिया सहारा, मालिक को लौटाए
BOL PANIPAT : आज के दौर में जहां एक रुपए के लिए भी लोगों को ईमान डगमगा जाता है यूं तो सड़क पर कोई कीमती चीज गिर जाए तो उसके कई हकदार बन जाते हैं और इसके लिए आपस में लड़ाई कर बैठते हैं। मगर इससे परे पानीपत के रहने भाजपा नेता चेतन तनेजा और मदद सेवा सोसायटी से विक्की बत्रा ने सड़क पर गिरे लगभग 1 लाख रुपयों से भरा बैग उसके असली मालिक को लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है.
वहीं पानीपत के रहने वाले भाजपा नेता चेतन तनेजा ने बताया की सुबह सुबह पानीपत सेक्टर 12 से अपने दफ्तर की तरफ जा रहे थे उन्होंने देखा पैसे पड़े हुए है आसपास लोगों से पूछा तो कोई नहीं मिला , फिर उन्होंने मदद सेवा सोसायटी से विक्की बत्रा को संपर्क किया और सोशल मिडिया के माध्यम से सभी जगह मेसेज डाल दिया जिसके भी पैसे हो पहचाना बता कर ले सकता है, 3 दिन बाद ही सेक्टर 12 के रहने वाले कारोबारी नीरज सिंगला का फोन आया ओर पहचान बता कर उनको उनके 1 लाख रु वापिस देकर ईमानदारी की मिसाल पेश की।

Comments