Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य महाविद्यालय में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का हुआ शानदार आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 11, 2024 Tags: , , , ,

–    मत छेड बलम मेरे चुंदड न हो ज्यागी तकरार—दमादम मस्त कलंदर  — गानों पर झूम उठा पूरा सभागार

–   मंच से बढता है विद्यार्थियों का आत्मविश्वास– डॉ. गुप्ता

–    प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, डॉ. अनुराधा सिंह व डॉ. रामनिवास ने विजेता प्रतिभागियों को बांटे पुरस्कार

BOL PANIPAT : बुधवार 11 सितंबर 2024, जीटी रोड स्थित आर्य पीजी कॉलेज के ओ.पी. शिंगला सभागार में मंगलवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह, सांस्कृतिक गतिविधियों के डायरेक्टर डॉ. रामनिवास सिंह सहित अन्य स्टॉफ सदस्यों ने ओ.पी. शिंगला सभागार में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कॉलेज प्रबंधन समिति के महासचिव सीए कमल किशोर ने अपने संदेश में कहा कि मंच के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला निखारने का अवसर मिलता है। महाविद्यालय की प्रबंधक समिति का हमेशा यही प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समिति शैक्षणिक, खेल-कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए हर प्रकार की सुविधा कॉलेज में उपलब्ध करवाए|

प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज आर्य पीजी कॉलेज व युवा एवं सांस्कृतिक विभाग, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के निर्देशानुसार महाविद्यालय के ओ.पी. शिंगला सभागार में कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।  उन्होंने कहा कि मंच पर न केवल विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व का भी विकास होता है।  उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत व प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि महाविद्यालय पिछले 18 वर्षों से जोनल यूथ फेस्टिवल में ओवरऑल ट्रॉफी विजेता रहा है। व पिछले 8 वर्षों से महाविद्यालय की टीम ने इंटर जोनल युवा महोत्सव में भी ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की है। और गत 6 वर्षों से कॉलेज के इन प्रतिभावान विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी व अतंरराष्ट्रीय साहू फेस्ट में अपना दबदबा कायम करते हुए आर्केस्ट्रा, हरियाणवी समूह लोकनृत्य और अपनी धाक जमाते हुए गत वर्ष महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के में भी कई विधाओं में अपनी प्रतिभा का लौहा मनवा कर प्रथम स्थान हासिल किए।

Comments