डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में अलंकरण समारोह का किया आयोजन.
BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में 24 जुलाई 2024 को विद्यार्थियों को उनके कर्तव्य निर्वहन के प्रति जागरूक करने हेतु अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने मुख्यातिथि रूप में शिरकत की। सर्वप्रथम प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदुपरांत स्कूल परिसर में नामांकित सदनों के सभी पदायुक्त विद्यार्थियों ने अपने-अपने झंडे के साथ परेड का भव्य प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने सभी पदायुक्त विद्यार्थियों को सैश पहना कर उनको जिम्मेदारियों का कार्य भार सौंपा और सत्र 2024-25 की गतिविधियों से सभी को अवगत कराया। स्कूल के हेडब्वाॅय रितिक एवं हेड गर्ल तमन्ना ने शपथ ग्रहण करवाई कि हम अपने कर्तव्य का निर्वहन एकनिष्ठा, ईमानदारी से करेंगे और अपने सहपाठियों से भी करवाएँगे । उन्होंने सत्र 2023-24 का प्रथम सर्वश्रेष्ठ सदन टैगोर सदन घोषित करके उनकी समन्वयकर्ता और अध्यापकगण को स्मृति चिन्ह भेंटकर हार्दिक बधाई दी। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने सभी पदायुक्त विद्यार्थियों को निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि जीवन में अपना लक्ष्य ह प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत कार्य के प्रति एकनिष्ठा, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाना नितांत आवश्यक है। सदनों के अंतर्गत होने वाले क्रियाकलापों के माध्यम से ही विद्यार्थी स्वयं में दक्षता ला सकते हैं। इस अवसर पर सभी सुपरवाइजरी हेड अमिता सिंह, नीलम शर्मा, प्रवीन शर्मा, मंजू गुप्ता एवं अध्यापकगण और बच्चे मौजूद रहे।

Comments