Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आप ने टूटी हुई सनौली रोड पर मारबल मार्केट के पास गड्ढों में बैठकर मनाया योगा दिवस

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 21, 2023 Tags: , , , , ,

-आप के सुखबीर मलिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों को करवाया योग
-सरकार, प्रशासन व भाजपा नेताओं का ध्यान इस बदहाल सडक की तरफ दिलाने को लेकर यहां मनाया योगा दिवस: राकेश चुघ
-प्रशासन ने जल्द ही इस टूटी हुई सडक की मरम्मत नहीं करवाई तो कांवड़ यात्रा से पहले आप चंदा एकत्रित करके करवायेगी मरम्मत: सुखबीर मलिक

BOL PANIPAT ,21 जून। आम आदमी पार्टी ने अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस को अनोखे अंदाज में उग्राखेड़ी मारबल मार्केट के पास टूटी हुई सनौली रोड पर गड्ढों के बीच में बैठकर योग करके मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आप के जिला अध्यक्ष राकेश चुघ और प्रदेश के संयुक्त सचिव सुखबीर मलिक ने किया।
सुखबीर मलिक ने आप के कार्यकर्ताओं और आसपास के गांव एवं कालोनियों के लोगों व बच्चों को योग करवाया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए आप के जिला अध्यक्ष राकेश चुघ ने कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि विश्व के अनेकों देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत ने योग को पूरी दुनिया को देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सनौली रोड़ मारबल मार्केट के पास पिछले 5-6 सालों से सडक़ टूटी हुई है और इसको लेकर अनेकों बार धरने प्रदर्शन किये जा चुके है पर इसकी सुध लेना वाला कोई नहीं है। वहीं अब 15 जुलाई को शिवरात्रि का पर्व है और उससे पहले कांवडिय़ा यहां से गुजरने शुरू हो जाएगे। आप ने सरकार, जिला प्रशासन व स्थानीय भाजपा नेताओं का ध्यान इस और दिलाने को लेकर टूटी हुई सनौली रोड पर योगा दिवस मनाया है ताकि कांवड यात्रा शुरू होने से पहले इसका समाधान हो सके। आप के प्रदेश संयुक्त सचिव सुखबीर मलिक ने कहा कि कांवड यात्रा अगले माह के पहले सप्ताह में ही शुरू हो जाएगी पर इस बदहाल सडक़ का समाधान करने वाला कोई नहीं है।

मलिक ने कहा कि यदि सरकार व प्रशासन ने जल्द ही इस टूटी हुई सडक का समाधान नहीं किया तो आप पानीपत के संगठनों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से चंदा एकत्रित करके इस टूटी हुई सडक़ को मिट्टी व रोड़े आदि डलवाकर कांवडिय़ों के चलने लायक बनवायेगी। हालांकि राकेश चुघ व सुखबीर मलिक ने दावा किया कि शहर के कई संगठनों ने उनसे संपर्क करके कांवडिय़ों के लिये सडक़ की मरम्मत करवाने के लिये चंदा देने की बात कही है पर अभी प्रशासन का इंतजार है और जुलाई के पहले सप्ताह तक सडक़ की मरम्मत नहीं हुई तो उसके बाद ही संगठनों व समाज सेवियों से चंदा लिया जाएगा। इस अवसर पर देवन सलुजा, हरीश बजाज, जोनी सगु, पवन गर्ग, प्यारेलाल गुप्ता, दीपक बगा सहित गांव उग्राखेड़ी व पास की कई कालोनियों के व्यक्ति एवं बच्चे मौजूद रहे।

Comments