Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आप नेता सुखबीर मलिक ने मेहंदीपुर में रघुवर बालाजी धर्मशाला के उदघाटन समारोह की शिरकत

By LALIT SHARMA , in Politics RELIGIOUS , at April 16, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :  पानीपत। राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी में शनिवार को रघुवर बालाजी धर्मशाला की शुरुआत की गई। उद्घाटन समारोह में हरियाणा के पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव सुखबीर सिंह मलिक ने भी शिरकत की। धर्मशाला का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उपाध्यक्ष गांधी स्मृति विजय गोयल और प्रमुख सलाहकार एवं पूर्व प्रबंध निदेशक दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह का आयोजन महाराजा अग्रसेन टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी एवं महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली के महासचिव टीआर गर्ग एवं जाट सभा रोहिणी दिल्ली के अध्यक्ष चौधरी पवन मान के कुशल नेतृत्व में हुआ।

समारोह से लौट कर आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश सह सचिव सुखबीर सिंह मलिक ने बताया कि मेहंदीपुर बालाजी में रघुवर बालाजी धर्मशाला की स्थापना अन्य प्रदेशों से बालाजी के दर्शन करने पहुंचने वाले भक्तों को निशुल्क ठहरने की व्यवस्था के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि भक्तों की सुविधा के लिए हर राज्य के धार्मिक स्थलों पर ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए ताकि दूर दराज से आने वाले भक्त सुकून महसूस कर सकें। उन्होंने रघुवर बालाजी धर्मशाला के व्यवस्थापकों को इस नेक कार्य के लिए बधाई भी दी। उन्होंने बताया कि समारोह में देश भर के विभिन्न राज्यों के नामचीन लोगों का आमंत्रित किया गया था।  व्यवस्थापकों की ओर से सभी को ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला पार्षद, झज्जर, हरियाणा चौ. संजय दलाल ने की। इस दौरान रघुवर बालाजी धर्मशाला समिति के अध्यक्ष दया दयाकिशन छिल्लर, उप प्रधान बलबीर सांगवान, महासचिव राजबीर सिंह दलाल, विजेंद्र मान, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल भी मौजूद रहे। अंत में सोहटी धाम के महंत सूर्यनाथ महाराज ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।

Comments