दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में दसवीं के विद्यार्थियों का रहा शानदार परिणाम।
22 जुलाई 2022, आज सी.बी.एस.ई. द्वारा दसवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें दयाल सिंह पब्लिक स्कूल ,पानीपत के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। सत्र 2021-22 में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा में कुल 169 छात्र थे। सभी 169 छात्र उत्तीर्ण रहे। विद्यालय का परिणाम 100 प्रतिशत रहा और 84 छात्र मेरिट में रहे , जबकि 153 बच्चों ने फ़र्स्ट डिवीजन प्राप्त की।
छात्रा कनिका बंसल ने 98.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
छात्रा पूर्ति ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
छात्रा मिष्ठी ने 98 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्कूल में परीक्षा की इस सफलता को देखते हुए स्कूल स्टाफ में उत्सव का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता कुमार तोमर और मुख्याध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स ने विद्याथियों को उनकी सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि इसी प्रकार जीवन में सफलता प्राप्त करते रहें। हमारी शुभकामनाएँ आप सभी विद्यार्थियों के साथ हैं। भविष्य में आप और अधिक ऊँचाई प्राप्त करेंगे , मेरा ऐसा विश्वास है।

Comments