Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


साइबर सिक्योरिटी पर चल रहे इंटर्नशिप प्रोग्राम से लगभग 60 विद्यार्थी लाभान्वित हुए.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 9, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इंटर्नशिप इकाई, हनीवेल और  आईसीटी एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में साइबर सिक्योरिटी पर चल रहे इंटर्नशिप प्रोग्राम का सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, माधवी( संयोजिका, इंटर्नशिप इकाई) , हिमांशी और शिखा जुनेजा (सॉफ्ट स्किल ट्रेनर) द्वारा ICT अकादमी से आए  अभिनंदन पांडे,(स्टेट हेड कॉरपोरेट कम्युनिकेशन एकेडमिक एंड गवर्नमेंट इनीशिएटिव ),  शुभम वर्मा रिलेशनशिप मैनेजर एकेडमीक ऑपरेशन एंड कॉरपोरेट कम्युनिकेशन )को तुलसी का पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट करके दिया किया गया । इस अवसर पर अभिनंदन पांडे ने  विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज के तीन साल अति महत्वपूर्ण है और ये आपका भविष्य निर्धारित करेंगे | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को  संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में आगे बढ़ने के लिए अपनी अपनी स्किल्स को निखारना बहुत जरूरी है क्योंकि विद्यार्थियों को नौकरी पाने के लिए अपने आप को इंडस्ट्री की जरूरत के हिसाब से खुद को तैयार करना होगा । उन्होंने यह भी कहा कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र द्वारा न्यू नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 लागू हो गई है जिसके तहत हर विद्यार्थी को इंटर्नशिप करना जरूरी हो गया है ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अपने आप को रोजगार के लिए भी तैयार कर सके।  इंटर्नशिप सेल की संयोजिका माधवी ने कहा कि  हमारा महाविद्यालय विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं प्रदान करता बल्कि  इंटर्नशिप के नए-नए अवसर प्रदान कर रहा है ताकि वह अपने कौशल को बढ़ा सके और प्रैक्टिकल एक्स्पोज़र ले सके। इस इंटर्नशिप से लगभग 60 विद्यार्थी लाभान्वित हुए और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इन विद्यार्थियों को इस इंटर्नशिप प्रोग्राम से भविष्य में नौकरी पाने में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन आंचल बत्रा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  डॉ. ज्योति, करुणा सचदेवा,  निशा गुप्ता, रीना, रुचिका,  मनीत कौर, डॉ. नीतू भाटिया, प्रिया,  निशा गोयल,  प्रीति मलिक,  हिमानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महाविद्यालय के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्य शामिल हुए।

Comments