Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


एक पेड़-एक विश्वास कार्यक्रम के तहत समालखा उपमण्डल के जौरासी गांव की पंचायती जमीन पर लगभग दो हजार पौधे लगाए गए।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 5, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 5 अगस्त। एक पेड़-एक विश्वास कार्यक्रम के तहत समालखा उपमण्डल के जौरासी गांव की पंचायती जमीन पर लगभग दो हजार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर समालखा एसडीएम अश्वनी मलिक व बीडीपीओ पूनम चंदा ने भी पौधारोपण किया। पौधारोपण करने के उपरान्त एसडीएम ने कहा कि पौधे हमारे जीवन में शुद्ध वातावरण के साथ-साथ ऑक्सीजन देने में अपनी महात्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पौधारोपण के इस कार्यक्रम में सब लोग बढचढ कर भाग लें।

हर व्यक्ति एक दृढ संकल्प के साथ पौधारोपण करे और उस पौधे को वृक्ष बनने तक उसकी स्वयं देखभाल करें।

बीडीपीओ पूनम चंदा ने कहा कि बारिश के इस मौसम में सभी नागरिक ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें ताकि आने वाली पीढी को हम स्वच्छ वातावरण दे सकें। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में भी सभी नागरिक भाग लें और 13 से 15 अगस्त तक सभी अपने घर पर तिरंगा ध्वज अवश्य फहराएं।

Comments