Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 2, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 मार्च 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने सनौली बापौली बाइपास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहित निवासी हथवाला के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उसकी टीम शुक्रवार को देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सनौली बापौली बाइपास पर मौजूद थी। तभी टीम को संदिग्ध किस्म का एक युवक सनौली की ओर से पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मोहित पुत्र अमित निवासी हथवाला के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। देसी पिस्तौल का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। उक्त देसी पिस्तौल शौक पूरा करने के लिए आरोपी ने वर्ष 2023 में अधमी निवासी तस्वर से 5500 रूपये में खरीदा था। तस्वर की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध देसी पिस्तौल कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी मोहित के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments