Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की एक्टिवा सहित आरोपी गिरफ्तार. शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए चुराई.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 29, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अक्तूबर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने ऊन मंडी कट के पास एक युवक को चोरी की एक्टिवा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विकास उर्फ विक्का निवासी आसन कला के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की ऊन मंडी कट के पास एक संदिग्ध किस्क का युवक एक्टिवा पर सवार होकर घूम रहा है। एक्टिवा चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विकास उर्फ विक्का पुत्र पहल सिंह निवासी आसन कला के रूप में बताई। एक्टिवा के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा।

गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त एक्टिवा 23 सितम्बर को असंध रोड दत्ता कॉलोनी मोड़ के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। एक्टिवा चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में राजेश रंजन पुत्र गोबिंद राम निवासी दत्ता कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में उक्त एक्टिवा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक्टिवा बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ विक्का को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments