Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


कस्सी से वार कर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 अगस्त 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने गांव इसराना खेत में युवक पर कस्सी से जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को सोमवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर जौंधन मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संदीप निवासी इसराना के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपने भाई बीरसिंह के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गहनता से पूछताछ करने व वारदात में प्रयुक्त कस्सी बरामद करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

सब इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि थाना इसराना में सुरेंद्र उर्फ धोला पुत्र महेंद्र निवासी इसराना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि इसराना से कारद रोड पर पंचायती जमीन को खेती के लिए उसने ठेके पर लिया हुआ है। गांव निवासी संदीप पुत्र महेंद्र की एक एकड़ जमीन खेत के साथ लगती है। उसने ट्यूबवेल लगाकर दूसरे खेत में पानी ले जाने के लिए पाइप दबाई हुई है। 12 जुलाई को वह रजवाहे की पटड़ी पर ट्रैक्टर खड़ा कर खेत में काम कर रहा था। तभी संदीप और उसका भाई बीर सिंह ट्रैक्टर को लेकर उसे गाली गलौच करने लगे। संदीप ने पिस्टल दिखाते हुए धमकी दी की आगे से पटड़ी पर तुमने कोई भी चीज खड़ी की तो वह गोली मार देगा।
14 जुलाई को वह पाइप लाइन को ठीक करवाकर खेल से घर लोट रहा था। इसी दौरान उसके पास संदीप का फोन आया और पाइप लाइन को लेकर गाली गलौच करने के साथ उखाड़ने की धमकी देने लगा।
वह खेत में गया तो संदीप फोन पर बात कर रहा था। थोड़ी देर में संदीप का भाई बीर सिंह भी बाइक पर खेत में आ गया। दोनों भाईयों ने उसके साथ मीरपीट शुरू कर दी। बीर सिंह ने उसको पकड़ लिया और संदीप ने जान से मारने की नीयत से सिर में कस्सी मारी। वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। खेत में उसके पास काम करने वाले मजूदर इजराइल ने बचाव बचाव का शौर किया। आरोपी चोट मारकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना इसराना में सुरेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments