Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 25, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 अप्रैल 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने एमजेआर चौक के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनोज निवासी न्यू रमेश नगर के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर एमजेआर चौक के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मनोज पुत्र रोशन लाल निवासी न्यू रमेश नगर रूप में बताई। बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम द्वारा गहनता से पूछताछ की गई तो आरोपी ने उक्त बाइक 15 अप्रैल को सेक्टर 25 पार्ट टू में एक फैक्टरी के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सलीम पुत्र यामिन निवासी बेरी वाली मस्जिद कुटानी रोड की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments