चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार. शौक पूरा करने के लिए चुराई.
BOL PANIPAT : 12 अक्तूबर 2023, सीआईए टू पुलिस की टीम ने अनांज मंडी कट के पास एक युवक को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजन निवासी बलजीत नगर के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र बताया कि पूछताछ में आरोपी राजन ने पुलिस को बताया उसको बाइक चलाने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी राजन के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर अनांज मंडी कट के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान राजन पुत्र मांगेराम निवासी बलजीत नगर के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 15 सितम्बर को स्काईलार्क परिसर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में रिंकू पुत्र कर्मबीर निवासी टिंटो खेड़ी जीन्द की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments