चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार. बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए चुराई.
BOL PANIPAT : 23 जुलाई 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने नवाकोट गुरूद्वारा के पास नाला के नजदीक एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संदीप निवासी चांदी लाखन माजरा रोहतक के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की नवाकोट गुरूद्वारा के पास नाला के नजदीक एक संदिग्ध किस्क का युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान संदीप पुत्र गुलाब निवासी चांदी लाखन माजरा रोहतक के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। बाइक का इंजन व चैसिस नंबर चेक किया तो नंबर मिटा हुआ था।
पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 30 जून को मित्तल मैगा मॉल के बाहर से चोरी कर चैसिस नंबर मिटाने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में धर्मेंद्र पुत्र किशोर निवासी उग्राखेड़ी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको बाइक चलाने का शौक है। आरोपी ने शौक पूरा करने के लिए उक्त बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर दर्ज मुकदमें में आईपीसी की धारा 201 इजाद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments