Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 1, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 1 जून 2022, चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोबाइल फोन व 300 रूपए की नकदी बरामद। थाना किला पुलिस की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा एक मोबाइल फोन व 300 रूपए की नकदी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पवन पुत्र संजय निवासी अराईपुरा घरोंडा करनाल हाल अशोक विहार कालोनी पानीपत के रूप में हुई। गहनता से पुछताछ करने के बाद आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया मंगलवार साय थाना किला पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान बबैल रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की छोटू राम चौक पर संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की उसने अपनी पहचान पवन पुत्र संजय निवासी अराईपुरा घरोंडा करनाल हाल अशोक विहार कालोनी पानीपत के रूप में बताते हुए सोमवार को कुटानी रोड पर बाबरी मस्जिद के पास फर्नीचर की दुकान में काम कर रहे युवक का मोबाइल फोन व 3700 रूपए की नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना किला में सुनील पुत्र कशमीरी लाल निवासी रसलापुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने चोरी की गई राशि में से ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए, बचे 300 रूपए व चोरीशुदा मोबाइल फोन आरोपी पवन के कब्जे से बरामद हुआ।

सुनील पुत्र कश्मीरी लाल निवासी रसलापुर ने थाना किला में शिकायत देकर बताया था वह कुटानी रोड पर बाबरी मस्जिद के पास फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। 30 मई को एक अज्ञात युवक वहा पर आया और उसका ध्यान भटका कर मोबाइल फोन व 3700 रूपए चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना किला में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 के तहत मुकदमा दर्ज को पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments