13.24 ग्राम स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 30 अक्तूबर 2023, सीआईए वन पुलिस टीम ने गांव राणा माजरा यमुना बंधा के पास एक नशा तस्कर को 13.24 ग्राम स्मैक सहित काबू किया। आरोपी की पहचान दिलदार निवासी राणा माजरा के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान राणा माजरा गांव के नजदीक मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की गांव राणा माजरा निवासी दिलदार मादक पदार्थ बेचने को अवैध धंधा करता है। दिलदार यमुना बंधा के पास बनी झोपड़ी में मादक पदार्थ बेचता है। कुछ ही समय में दिलदार मादक पदार्थ लेकर झोपड़ी पर आएगा। पुलिस टीम सूचना को पुख्ता मानते हुए यमुना बंधा पर पहुची तो टीम को झोपड़ी के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दिलदार पुत्र अब्बल निवासी राणा माजरा के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ प्रवीन की उपस्थिति में युवक की तलाशी ली तो लोअर की जेब से स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक का वजन करने पर 13.24 ग्राम पाया गया।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने रविवार को आरोपी दिलदार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments