Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 11, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 अगस्त 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने एनएफएल रोड पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक विकाश नगर की और से पैदल पैदल अनाज मंडी की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने विकाश नगर एनएफएल रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक विकाश नगर की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान रामबीर पुत्र रामभज निवासी निजामपुर माजरा सोनीपत के रूप में बताई। तलासी लेने पर आरोपी की पहनी हुई लोअर की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 32 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी रामबीर के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। शौंक पूरा करने के लिए उसने उक्त देसी पिस्तौल करीब 1 साल पहले रोहतक में मिले एक अज्ञात युवक से 5 हजार रूपए में खरीदा था। दोस्तों में रौब जमाने के लिए वह उक्त देसी पिस्तोल को साथ लेकर चलने लगा। आरोपी रामबीर को पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments