Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 7, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 अक्तूबर 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने सेक्टर 18 निजामपुर गंदा नाला पुलिया के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी कि पहचान वधावाराम कॉलोनी निवासी सोनू के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को गश्त के दौरान सेक्टर 18 में निजामपुर गंदा नाला पुलिया के नजदीक थी। टीम को तभी पुलिया की और से एक संदिग्ध युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सोनू पुत्र श्यामलाल निवासी वधावाराम कॉलोनी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

प्रभारी सब इंस्पेटर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सोनू ने पुलिस को बताया बरामद देसी पिस्तौल उसे करीब 3 महीने पहले पुराने कपड़ों की गाठ में मिला था। इसके बाद वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा।
पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments