Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार। साढ़े 43 बोतल अवैध शराब बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 20, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 20 फरवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी व खुर्दों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम ने बुधवार को निजामपुर शक्ति कॉलोनी में दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को काबू किया। आरोपी के कब्जे से साढे 43 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की एक टीम बुधवार शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान निजामपुर मोड़ पर मौजूद थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की निजामपुर शक्ति कॉलोनी में दुकान में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू मौके से 11 बोतल, 38 अध्धे व 54 पव्वे देसी शराब मार्का रसीला संतरा बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान लाल बहादुर पुत्र धनसिंह निवासी निजामपुर के रूप में बताई। बरामद शराब का लाइसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी की बेल हो गई।

Comments