Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


घर से मोबाइल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार. दो मोबाइल बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 17, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 जून 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने सोदापुर गांव में घर से मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सोमवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर असंध रोड पर सेंट मैरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोदापुर गांव निवासी राहुल के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने 13 जून की रात सोदापुर गांव में एक घर में घुसकर दो मोबाइल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में गांव मुआना जीन्द हाल किरायेदार सोदापुर गांव निवासी राहुल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

थाना पुराना औद्योगिक में गांव मुआना जीन्द हाल किरायेदार सोदापुर गांव निवासी राहुल पुत्र प्रेमसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 13 जून की रात कमरे में मोबाइल फोन को चार्ज पर लगाकर सो गया था। सुबह उठकर देखा उसका व उसकी पत्नी का मोबाइल फोन नहीं मिला। अज्ञात चोर रात के समय घर में घुसकर दोनों मोबाइल चोरी कर ले गया। थाना पुराना औद्योगिक में राहुल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments