Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


मोटर साईकिल पर अवैध शराब ले जाता आरोपी किया काबू व बरामद की 36 बोतल शराब ।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 12, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 12-07-2023, थाना प्रभारी इसराना इन्सपैक्टर बलराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को पुलिस की टीम गस्त व चैकिग के दौरान गांव इसराना से जौंधनकलां रोड पर मौजुद थे कि एक शख्स मोटरसाईकिल न. HR06AV7740 पर आता दिखाई दिया जो गाडी के पास से गुजरा तो मोटरसाईकिल पर पिछली सीट पर दोनों साईड छिंका लगा हुआ था जिसमें पेटियां रखी हुई नजर आई जो जौंधन कलां की ओर जा रहा था जो शक होने पर गाडी सरकारी को कुछ दुरी पर मोटरसाईकिल के पास जाकर रुकवाने का ईशारा किया तो शख्स ने मोटरसाईकिल को भगाने की कोशिश की जो एकदम से पुलिस टीम ने गाडी से निचे उतरकर शख्स को मोटरसाईकिल सहित काबु किया व्यक्ति ने पुछताछ करने पर अपना नामपता रोशन पुत्र कर्मबीर पुत्र चंदगी निवासी गांव भादड जिला पानीपत बतलाया जो मोटरसाईकिल के छिंके में रखी पेटियों को चैक किया तो छिंके में तीन देशी शराब की पेटियां मिली जिसको चैक करने पर कुल 36 बोतल मार्का NV संतरा रसीला देशी शराब मिली जो शख्स से देशी शराब बारे लाईसैन्स व परमिट बारे पुछा तो शख्स कोई भी लाईसैन्स /परमिट पेश नहीं कर सका आरोपी रोशन उपरोक्त के कब्जे से मिली अवैध शराब व मोटरसाईकिल को कब्जा पुलिस मे लिया गया और आरोपी के खिलाफ मु0न0 294 DT. 11.07.2023 U/S 61-4-20 EX. ACT PS ISRANA DISTT. PANIPAT दर्ज रजिस्टर करके आरोपी को गिरफ्तार करके कानुनी कार्यवाही अमल मे लाई गई ।

वही पुलिस थाना सैक्टर 29 पानीपत की पुलिस ने भी चैकिग के दौरान जाटल रोड पुल के निचे से आरोपी रहीमुदीन पुत्र कुरबान निवासी अथखुरिया थाना गोलपोखर उत्तर दिनाजपुर प0 बंगाल के कब्जा से 15 बोतल अवैध शराब लेकर आरोपी को गिरफ्तार करके आरोपी के खिलाफ कानुनी कार्यवाही अमल मे लाई गई ।

Comments