गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 13 मई 2025, थाना चांदनी बाग पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी को सोमवार देर शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विकास नगर निवासी सचिन के रूप में हुई।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मंगलवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
यह है मामला
थाना चांदनी बाग में शांति कॉलोनी निवासी रितू पत्नी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पति नरेश करीब 15 साल से सेक्टर 11-12 की मार्केट में फुटपाथ पर फूलों की रेहड़ी लगाता है। 4 अप्रैल की साय करीब 4 बजे पति नरेश रेहड़ी पर मौजूद था, साथ में पड़ोसी रामरत्न भी बैठा था। विकास नगर निवासी सचिन पुत्र रणबीर ने रेहड़ी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी की थी। गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई। उसके पति का रास्ता रोककर सचिन मारपीट करने लगा। झगड़ा देखकर मौके पर इक्कठी हुई भीड़ ने उसके पति को छुड़ाया। उसके पति नरेश को आरोपी सचिन जांन से मारने की धमकी देकर मोके से भाग गया। मारपीट के कारण पति नरेश की तबीयत बिगड़ गई। रामरत्न राहगिरों की सहायता से उसे इलाज के लिए हैदराबादी अस्पताल में लेकर पहुंचा। बाद में उन्होंने पति नरेश को एएनटीसी अस्पताल में भर्ती कराया। रितू की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 351(2) के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।
परिजनों ने इलाज के लिए नरेश को बाद में दिल्ली लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया। जहा इलाज के दौरान 11 अप्रैल को नरेश की मौत हो गई थी। नरेश की मौत होने पर दर्ज मामले में बीएनएस की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) इजाद की गई थी।

Comments