गोली चला जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT:12 मई 2023, कुटानी रोड पर पहलवान चौक के पास 1 अप्रैल 2022 को दोस्त के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आए युवक पर पिस्तौल से गोली चला जानलेवा हमला करने वाले सोनीपत के गांव गुहणा निवासी आरोपी संदीप को पानीपत सीआईए वन की टीम ने बीती देर साय सोनीपत से गिरफ्तार किया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपी ने अवैध पिस्टल से जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी को पकड़ने के लिए सीआईए वन की टीम उसके संभावित ठीकानों पर दबिश दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकाने बदलकर छुपकर रह रहा था। गहनता से पूछताछ व वारदात में प्रयोग की अवैध पिस्टल व कार बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना किला में गांव राजाखेड़ी निवासी राजू पुत्र रणधीर ने शिकायत देकर बताया था कि कुटानी रोड पहलवान चौक निवासी प्रदीप पुत्र जगपाल उसका दोस्त है। 1 अप्रैल 2022 को प्रदीप के बेटे का जन्मदिन था। निमंत्रण मिलने पर वह भी बर्थ- डे पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। पार्टी में प्रदीप के रिश्तेदार भी आए हुए थे। रात करीब 11:30 बजे वह प्रदीप के साढ़ू सोनीपत के गांव गुहणा निवासी संदीप के साथ बातचित कर रहा था। संदीप ने पिस्तौल से हवाई फायर करने शुरू कर दिए। उसने संदीप को फायर करने से मना किया तो संदीप एकदम से तहस में आ गया और उसकी तरफ पिस्तौल तानकर गोली चला दी। गोली उसकी छाती में लगी। दोस्त प्रदीप इलाज के लिए तुरंत उसे देवीमूर्ति अस्पताल लेकर गया। संदीप ने तहस में आकर जान से मारने की नियत से उस पर गोली चलाई है। राजू की शिकायत पर थाना किला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments