शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल को अवार्ड से नवाजा गया.
BOL PANIPAT : ऑब्ज़रव मीडिया कंपनी के द्वारा जे डब्लू मेर्रियत होटल चंडीगढ़ में एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया ।समारोह में जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल पानीपत को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व आई.पी.एस. अधिकारी किरण बेदी और केंद्रीय मंत्री व सांसद सुरेश प्रभु के कर कमलों से यह अवार्ड ग्रहण किया । समारोह में देश के विभिन्न भागों से शिक्षाविद विदवान और शैक्षिक नेता शामिल हुए विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बधाइयां दी ।

Comments