एडीसी वीना हुड्डा ने किया समालखा खण्ड के अंत्योदय मेले का शुभारंभ
-अंत्योदय मेलो के दूसरे राउंड के तहत समालखा खण्ड में आयोजित किया गया अंत्योदय मेला
BOL PANIPAT , 8 मार्च। एडीसी वीना हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजना के अनुसार लोन मुहैया करवाना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
एडीसी वीना हुड्डा ने मंगलवार को समालखा के बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले के आयोजन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए ही मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि प्रदेश के प्रत्येक जरूरतमंद गरीब परिवार को किसी ना किसी सरकारी योजना के तहत लोन दिलाकर आत्मनिर्भर बनाया जाए। ऐसे में सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि मेलों में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो और इच्छुक व्यक्ति को सरकार की योजना के अनुसार लोन दिलाया जाए। इस अवसर पर उन्होंने कुछ लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में आ रही दिक्कतों को जानकर सबंधित विभागों को तुरंत निवारण करने के आदेश दिए।
उन्होंने मेले में पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जरूरतमंद लोगों को उनकी इच्छा के अनुसार कार्य करने के लिए लोन दिलवाने के उद्देश्य को लेकर सरकार काम कर रही है और इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन हो रहा है। मेलों का पहला चरण पूरा होने के बाद दूसरा चरण शुरू हुआ है जोकि 2 मार्च से इसराना खण्ड से शुरू किया गया था।
इन मेलों के दौरान लोगों की सुविधा के लिए विशेष तौर पर वेलकम डेस्क सहित काउंसलिंग एवं हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर बीडीपीओ रीतू लाठर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहें।
एडीसी वीना हुड्डा ने इस मौके पर सभी को अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित की और कहा कि महिलाएं आज अपनी मेहनत और परिश्रम के बल पर मुकाम हासिल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मेलों में आने वाली महिलाओं को विशेष सम्मान देकर उनकी समस्याएं सुनी जाए।

Comments