सरकारी कार्य में बांधा डालने व कंपनी से 2 लाख रूपए वसूली की मांग मामले में दूसरे आरोपी को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 27 नवम्बर 2024, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने बराना गांव में बिजली विभाग के कार्या में बांधा डालने व काम करने के एवज में कंपनी से 2 लाख रूपये वसूली की मांग मामले में नामजद दूसरे आरोपी रोहित निवासी पलहेडी को मंगलवार को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया।
थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी रोहित माननीय उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत पर है।
उन्होंने बताया मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी सुरेश उर्फ काला निवासी बराना को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था।
यह है मामला
प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 में घरौंडा सब डिविजन के एसडीओ दीपक ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उक्त कार्यालय द्वारा फरिदपुर गांव स्थित वुल टैक्स सिद्धार्थ को बिजली का नया क्नेशन जारी किया गया है। बिजली की लाईन गढ़ी भरल गांव स्थित 33केवी सब स्टेशन से बराना होते हुए फरीदपुर जानी है। 25 सितम्बर को कर्मचारी लाईन का कार्य करने के लिए बराना गांव पहुंचे तो बराना गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुरेश ने अपने साथी बिंदर व रोहित निवासी पलहेडी के साथ मिलकर जानबूझकर सरकारी कार्य में बाधा डाली और काम करने की एवज में कंपनी से 2 लाख रूपये जबरन वसूली की मांग की। कंपनी की और से जबरन वसूली मांग की शिकायत उक्त कार्यालय में दी गई है। एसडीओ दीपक की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments