Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


ज्ञान अर्जित कर सही रास्ते पर चल कर समाज के हित में कार्य करने का प्रयत्न करना चाहिए : बौद्ध भिक्षु भंते क्षमाशील जी

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 12, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : माता सीता रानी सेवा संस्था के अंतर्गत चल रहे हाली अपना स्कूल में आज महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200 वी जयंती पर एक कार्यक्रम रखा गया।कार्यक्रम में पधारे बौद्ध भिक्षु भंते क्षमाशील जी ने अपने व्याख्यान में कहा की सबका मालिक एक ही है सब धर्मों का उद्देश्य एक है।ज्ञान अर्जित कर सही रास्ते पर चल कर समाज के हित में कार्य करने का प्रयत्न करना चाहिए।स्कूल के विद्यार्थियों ने सर्वधर्म प्रार्थना की एवम पढ़ना लिखना सीखो जैसे गीत गाकर कार्यक्रम को संगीतमय बनाया। इस अवसर पर स्कूल की मुख्य अध्यापिका प्रिया लूथरा ने सबका धन्यवाद कर कहा महर्षि दयानंद सरस्वती जी का जीवन अंधकारमय जीवन में रोशनी का काम करता है सभी को उनके जीवन मैं उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए वह उनके दिखाएं रास्तों पर चलना चाहिए इस अवसर पर निर्मला देशपांडे संस्थान के निदेशक राम मोहन राय, माता सीता रानी सेवा संस्था की महासचिव पूजा सैनी , शिक्षाविद मधु यादव, रामकुमार सैनी रामपाल सैनी ,वीर सिंह शाक्य, गोविंद सैनी,विमल कुमार शाक्य, अशोक पवार व सभी विद्यार्थी गण मौजूद रहे।

Comments