पानीपत में हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस (रोहतक) के प्रदेश अध्यक्ष संजय राठी से विचार विमर्श के बाद आज पानीपत इकाई की कार्यकारिणी की घोषित. मीटिंग कर की गई घोषणा
BOL PANIPAT : आज पानीपत में हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस मुख्यालय रोहतक द्वारा पानीपत इकाई की मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष संजय राठी से विचार विमर्श के बाद जिले के कार्यकारिणी घोषित की गई..जानकारी देते हुए हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्टीस के जिला प्रधान सरदार कुलवंत सिंह ने कहा कि आज पानीपत इकाई की मीटिंग कर कार्यकारणी घोषित की गई । जिसमे संरक्षक के तौर पर डाॅ जगदीश आहूजा को कार्यभार सौंपा गया, उपप्रधान का पद जितेंद्र अहलावत और सलीम खान को सौंपा गया,सह सचिव रमा देवी , कैशियर चांद मिगलानी, प्रवक्ता विकी बत्रा, मीडिया प्रभारी हैप्पी बुधिराजा और सह मीडिया प्रभारी कुलदीप के के को कार्यभार सौंपा गया। जिला प्रधान कुलवंत ने कहा की जब भी हमारी यूनियन के किसी भी साथी द्वारा हमारी जरूरत होगी तो हम हमेशा साथियों के साथ खड़े मिलेंगे और पानीपत की जनता को आवाज ऐसे ही उठाते रहेंगे। वही यूनियन के नए बने पदाधिकारियों ने भी भरोसा दिलाया कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे वो बखूबी निभाएंगे, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाये पहनाकर स्वागत किया गया. ग़ौरतलब है कि यूनियन पिछले कई सालों से पत्रकारों के हितो के लिए काम कर रही है.पत्रकारों कि आवाज उठाती रही है. प्रदेश अध्यक्ष संजय राठी ने कुछ दिन पहले ही पत्रकार कुलवन्त सिंह को जिला प्रधान और देवेंदर शर्मा को महासचिव नियुक्त किया था.

Comments