Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


यमुना का पानी उतरने के बाद उपायुक्त ने जल निकासी के प्रबंधन को लेकर गांव रामडा का दौरा किया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 21, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 जुलाई। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने शुक्रवार को एसडीएम समालखा अमित कुमार के साथ गांव रामडा में जल निकासी के प्रबंधन को लेकर दौरा किया और मौके पर ही सडक़ से गाद निकलवाई।
उपायुक्त ने बताया कि जमुना तलहटी से लगते गांव रामड़ा में यमुना का पानी उतरने के बाद जल निकासी की समस्या आई है इसी को लेकर गांव का दौरा किया गया था उन्होंने इस बाबत मौके पर ही पंप लगवाकर पानी निकलवाया।
इस दौरान गांव के कुछ असामाजिक तत्वों में गार्ड को निकालने का विरोध भी किया जिस पर उपायुक्त के निर्देश पर पुलिस बल को बुलाना पड़ा और गाद निकलवाई गई।
उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि यमुना में बाढ़ आने के बाद पानी उतर गया है। स्वास्थ्य विभाग को भी हुई मेडिकल चेक अप कैंप के निर्देश दिए गए हैं और कैंप लगाए जा रहे हैं।

Comments