अग्रवाल संगठन डॉक्टर अर्चना गुप्ता का 108 तरह की फूलमाला से स्वागत करेगा
BOL PANIPAT : अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष विकास गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज के लिए डॉक्टर अर्चना गुप्ता का भाजपा हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनना बहुत हर्ष का विषय है पानीपत का अग्रवाल संगठन अपने अग्रवाल भवन सेक्टर 24 हुड्डा पानीपत में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित करेगा इस अवसर पर 108 तरह की फूलों से डॉक्टर अर्चना गुप्ता का 108 तरह की फूलमाला से स्वागत किया जाएगा यह फूलमाला कोलकाता एवं विदेश से मंगवाई जाएगी आने वाले समय में जल्दी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इस अवसर पर नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद संजय भाटिया का भी अभिनंदन किया जाएगा अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष अशोक गर्ग ने कहा कि हम प्रदेश भर के अग्रवाल भाइयों को एवं समस्त नगर को आमंत्रित करेंगे.

Comments