Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत के अहान, वंश और परीक्षित ने CBSE नेशनल आर्चरी गेम्स में दिलाया रजत पदक

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at September 22, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 22 सितम्बर 2025 : पंजाब के संगरूर स्थित CBSE GCM स्कूल में 7 सितम्बर से शुरू हुए CBSE नेशनल गेम्स में पानीपत के तीन प्रतिभाशाली तीरंदाजों अहान, वंश और परीक्षित ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले का नाम रोशन किया। इन खिलाड़ियों ने अंडर-17 कंपाउंड टीम इवेंट में भाग लेते हुए दूसरा स्थान (रजत पदक) हासिल किया। यह उपलब्धि न केवल NV Archery Academy के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे पानीपत जिले के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि है। देशभर से असम, झारखंड, महाराष्ट्र सहित अनेक राज्यों के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिससे प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी रही। ऐसे कठिन मुकाबले में रजत पदक पाना इन छात्रों की मेहनत, लगन और अनुशासित प्रशिक्षण का नतीजा है। पानीपत जिला आर्चरी कोच नागेश्वर वशिष्ट ने  सफलता पर कहा कि अहान,  वंश और परीक्षित ने यह साबित कर दिया कि अगर जुनून और अनुशासन हो तो राष्ट्रीय स्तर पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। ये तीनों खिलाड़ी सिर्फ पदक जीतने वाले नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं। इस अवसर पर पानीपत जिला तीरंदाजी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र मोर ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह कामयाबी आने वाले समय में और युवाओं को तीरंदाजी से जुड़ने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी।

Comments