खोतपुरा में बनेगा एम्स का रिसर्च सेंटर: महिपाल ढांडा
-जन संवाद में आई समस्याओं का एक महीने में समाधान निश्चित
-विधायक महिपाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
-पानीपत ग्रामीण में बनेंगे 27 मॉडल स्कूल
BOL PANIPAT , 24 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के गांव निजामपुर व भैंसवाल में आयोजित किए गए जन संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पानीपत ग्रामीण विधान सभा के विधायक महिपाल ढाडा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा भ्रष्टाचार को खत्म करने व देश को विकसित बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन है। 2047 तक पूरी दुनिया देखेगी भारत की मजबूती का नजारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्णय लिया है कि हर घर में नल से जल की व्यवस्था हो, कोई भी घर गैस कनेक्शन से वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि जन संवाद में जो समस्याएं पहुंचती हैं उनका एक महीने में निदान निश्चित है।
विधायक ने कहा की जब तक हमारा अपना घर मजबूत नहीं होगा देश मजबूत नहीं होगा यह सच है। इस दिशा में तीव्रता से कार्य किया जा रहा है। रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। उन्होंन कहा कि विकसित भारत यात्रा के तहत आयोजित जन संवाद में लोगो की समस्याओं की सुनाई कर उनका मौके पर निदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2025 में नई शिक्षा नीति को लागू किया जाएगा इसके सार्थक परिणाम होंगे।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पानीपत ग्रामीण क्षेत्र में 27 मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे जिनमे वाताअनुकूल की सुविधा रहेगी। बच्चों को आधुनिक शिक्षा के तहत जहां तैयार किया जाएगा वहीं उनके पेरेंट्स को भी ऑनलाइन शिक्षा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि समस्त रोगो की जांच के लिए खोतपुरा गांव मे एम्स रिसर्च सेंटर की स्थापना की जाएगी। जिसमे जांच कि सुवीधा निशुल्क रहेगी। उन्होंने कहा कि सुखना लेक की तरह चंदौली नहर की पटरी पर घाट बनाए जाएंगे गांव से गुजरने वाली नदी का उसके बाद नजारा ही अलग होगा।
इस मौके पर उन्होंने विकसित भारत के संदर्भ में उपस्थित जन समूह को विकसित भारत को बनाने की शपथ दिलाई व विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी व कृषि विभाग द्वारा ड्रोन का प्रदर्शन भी किया गया। इस मौके पर डीडीपीओ सुमित चौधरी, तहसीलदार कैलाश, जिला मत्स्य अधिकारी भीम सिंह, सरपंच सत्य वान, जिला बागवानी अधिकारी सार्दुल शंकर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments