Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एटक का जिला सम्मेलन उत्साहजनक माहौल में सम्पन्न. सतीश पंवार बने जिला प्रधान एवं पवन सैनी जिला महासचिव निर्वाचित.

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 24, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 24 अगस्त आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक के स्वतंत्रता सेनानी टीकाराम सखुन हाल में आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस ( एटक) का पानीपत जिला सम्मेलन बड़े उत्साहजनक माहौल में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने की और संचालन एटक के जिला महासचिव दरियाव सिंह कश्यप ने किया। सम्मेलन में सर्वप्रथम वयोवृद्ध कर्मचारी नेता मंगल सिंह दिलावरी ने स्मारक के प्रांगण में एटक का झंडा फहराया और सभी प्रतिनीधियों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित किए।
टीकाराम सखुन हाल में हुए प्रतिनिधि सम्मेलन में शहीद राजगुरु की जयंती उन्हें याद किया गया। सीपीआई के पूर्व महासचिव एवं पूर्व सांसद कामरेड एस सुधाकर रेड्डी को मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
सम्मेलन के शुरु में हरियाणा एटक के प्रदेश महासचिव अनिल पंवार एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष रणबीर शर्मा,दरियाव सिंह कश्यप, सतपाल सिंह नैन, राज्य सचिव अजय कुमार एवं वयोवृद्ध कर्मचारी नेता मंगल सिंह दिलावरी को पुष्पमाला पहनाकर व शाल भेंट करके सम्मानित किया गया।
हरियाणा एटक के प्रदेश महासचिव कामरेड अनिल पंवार एडवोकेट ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार सरकार की जनविरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में निन्दा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार जनता के खून पसीने की कमाई से खड़े किये गये सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग को बड़े बड़े कारपोरेट घरानों को कोडियों के भाव बेच रही हैं। आजादी से पहले व आजादी के बाद श्रमिकों, कर्मचारियों के अनेक संघर्षों, बलिदानों से प्राप्त किये गये कानूनों को बदल कर 4 लेबर कोड लागू करने पर अडिग है। पुरानी पैंशन लागू करने के बजाए यूपीएस आदि के नाम पर कर्मचारियों को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने एटक कार्यकर्ताओं से पानीपत जिले में एटक के झंडे के नीचे श्रमिकों, कर्मचारियों को एकजुट करते हुए व्यापक संघर्ष लामबंद करने का आह्वान किया।
सम्मेलन को एटक के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रिटायर कर्मचारी संगठन के प्रदेश महासचिव रणबीर शर्मा, सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप, एटक के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सिंह नैन, राज्य सचिव अजय कुमार, सीपीआई के जिला सहायक सचिव एवं अखिल भारतीय किसान सभा के जिला महासचिव राम रतन एडवोकेट, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सतीश पंवार, बीबीएमबी यूनियन के सत्यनारायण शर्मा, रिटायर कर्मचारी संगठन के जिला प्रधान महाबीर कश्यप, राजेन्द्र सिंह आदि ने संबोधित किया और एटक को मजबूत करने में सहयोग का आश्वासन दिया।
सम्मेलन में सर्वसम्मति से 31 सदस्यों की जिला कमेटी का चुनाव किया गया। जिला कमेटी में रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सतीश पंवार को जिला प्रधान एवं दि वूल खडडी एंड टैक्सटाइल वर्कर्स यूनियन के पवन कुमार सैनी एडवोकेट को जिला महासचिव सचिव चुना गया। सम्मेलन में 4 उपाध्यक्ष एवं 4 जिला सचिव एवं कामरेड भूपेन्द्र कश्यप को कोषाध्यक्ष चुना गया।
सम्मेलन में इ एस आई की सभी डिस्पैंसरी एवं हस्पताल में श्रमिकों के इलाज पूरी व्यवस्था करने, सभी श्रमिकों के नाम हाजरी रजिस्टर में लिखने,श्रम कानूनों को लागू करने,भवन निर्माण के मजदूरों को रोकी गई सुविधाएं शुरु करने, मनरेगा में साल में 200 दिन काम और 800 रुपए प्रतिदिन मजदूरी देने पुरानी पैंशन बहाल करने आदि मांगें की गई और इन मांगों के लिए श्रमिकों, कर्मचारियों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

Comments