Thursday, August 13, 2026
Newspaper and Magzine


सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं घर-घर जाकर दे रही है निमंत्रण


BOL PANIPAT : 20 अप्रैल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश उत्सव को लेकर   जिले की सभी संस्थाएं एक बैनर के तले एक जुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी हुई है। मन्दिर कमेटियों के प्रधान कृष्ण रेवड़ी के अनुसार ऐसा कार्यक्रम जिला में पहली बार हो रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी मन्दिरों की कमेटियां एकजुट होकर कार्यक्रम में सहयोग करेंगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से उन्हें निमंत्रण प्राप्त हुआ है। इसको लेकर वे सभी मन्दिर कमेटियों से पुन: मिटिंग कर इस कार्यक्रम में सहयोग को लेकर चर्चा करेंगे। कृष्ण रेवड़ी ने बताया कि जिला की सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर निमंत्रण दे रही है।

Comments