Tuesday, April 21, 2026
Newspaper and Magzine


स्वामित्व योजना के तहत लंबित कार्य जल्द पूर्ण कराएं – डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 5, 2022 Tags: , , , , ,

– डीसी ने वीसी उपरांत अधिकारियों को दिए निर्देश

BOL PANIPAT , 05 फरवरी। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वामित्व योजना के तहत जिला के जिन गांवों का कार्य लंबित है उसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। इस कार्य में किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
        डीसी सुशील सारवान ने यह निर्देश शनिवार को राजस्व विभाग हरियाणा के वित्तायुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास द्वारा स्वामित्व योजना से संबंधित वीसी उपरांत संबंधित अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत जिन गांवों के नक्शे तैयार किए जाने हैं उन्हें जल्द से जल्द तैयार करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी ईमानदार, मेहनत व लग्न से इस कार्य को पूरा करवाएं। उन्होंने डीडीपीओ व बीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे ग्राम सभा का शेड्यूल जल्द से जल्द पूरा करना सुनिश्चित करें।

ड्रोन कार्य से पूर्व गावो में करवाएं मुनादी – दास

          इससे पहले वित्तायुक्त एवं एसीएस पीके दास ने वीसी के माध्यम से उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वामित्व योजना के तहत प्रदेशभर में द्वितीय फेज का कार्य शुरू होगा, इसके तहत ड्रोन कार्य से पूर्व गांवों में मुनादी अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि गिरदावरी का कार्य अच्छे ढंग से पूरा किया जाए और फसल का खराबा पूरी जांच पड़ताल करने उपरांत ही किया जाए। इस कार्य में वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों की एनसीआर व प्रॉपर्टी रिटर्न भी भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने वीसी में सीपी ग्राम व सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों बारे भी समीक्षा की।
इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक,अडिशनल सीईओ जिला परिषद रविन्द्र मलिक, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश सोनी, डीडीपीओ राजबीर खुंडिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments