Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


कृषि के साथ पशु पालन और मत्सय पालन की ओर भी अग्रसर हों किसान: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 15, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 15 मार्च। केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कृषि के साथ-साथ पशुपालन और मत्सव पालन को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक दिशा में कार्य कर रही है, ताकि किसानों की आय में स्थाई वृद्धि  हो सके। वर्तमान में मत्सय क्षेत्र में देश व हरियाणा प्रदेश निरन्तर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने जिला के किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि वे कृषि के साथ-साथ पशुपालन और मत्सय पालन की ओर भी रूचि दिखाएं ताकि उनके लिए स्थाई कृषि आय में और बढ़ौतरी हो सके। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने मत्सय पालन कार्य के लिए मत्सय किसान समृद्घि सह योजना  नाम से एक नई उप योजना शुरु की है। इस योजना का उद्देश्य मछली विक्रेता और मत्सय क्षेत्र में लगे सुक्षम और लघु उद्यमियों की आय को और बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि मत्सय पालन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सब्सिडी प्रदान करवाई जाती है ताकि किसान ज्यादा से ज्यादा उन्नति कर सके। इन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए जिला के किसान जिला मत्सय विभाग के कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments