दिनदहाड़े पार्क में खेल रही 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया .
BOL PANIPAT : पानीपत घर के बाहर पार्क में खेल रही 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। स्कूल से आने के बाद बच्ची अपनी दो सहेलियों के साथ पार्क में खेलने के लिए गई थी वहां पर एक युवक आ गया जिसने बच्ची को पकड़कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। कालोनी के लोगों ने मामले का पता लगने पर एकजुट होकर आरोपी को वारदात स्थल से कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। परिजन व कालोनी के लोग पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी रुस्तम (25) को हिरासत में लेकर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है जानकारी के अनुसार थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली बच्ची दोपहर को स्कूल से घर लौटने के बाद गली की दो सहेलियों के साथ पार्क में खेल रही थी इस दौरान पार्क में कॉलोनी का ही आरोपी युवक भी आ पहुंचा और उसने दो बच्चियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो दोनों बच्चियां वहां से भाग गई. इस दौरान आरोपी ने तीसरी बच्ची को पकड़ लिया व पार्क में ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।इस दौरान उसकी सहेलियों ने इस बारे में गली वालों व घर वालों को बताया। बच्ची के परिजन व आसपड़ोस के लोग तुरंत पार्क में भागते हुए पहुंचे। परिजनों ने वहां से भागते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की।बाद में पुलिस को सूचना देकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Comments