जी.डी.गोयंका में कानूनी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया.
BOL PANIPAT : जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में आज कानूनी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया । इसमें कक्षा दसवीं से बाहरवीं कक्षा के छात्रों ने भाग लिया । इसमें छात्रों को उनके मूलभूत अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया । डॉ. प्रेरणा डावर और प्रोफ़ेसर शशांक ने बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं से तनाव मुक्त रहने के सुझाव दिए । परीक्षाओं के दिनों में बोझ महसूस न करें । शुरु से ही हर रोज का कार्य हर रोज कर लेंगे तो परीक्षा के दिनों में हम तनाव मुक्त रहेंगे । फिर यह नहीं होगा कि क्या पढ़े,क्या छोड़े ?
विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेमिनार उनके लिए बहुत ही प्रेरणादायक हैं । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने बच्चों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करते हुए पढ़ाई के प्रति भी जागरूक किया कि अब परीक्षा नजदीक होने पर समय व्यर्थ न गवांए, अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहें ।इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments