Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


फसल खराबे को लेकर अधिकारी जल्द से जल्द भेजे रिपोर्ट: वित्त आयुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 21, 2023 Tags: , , , ,

डीसी ने रिपोर्ट भेजने को लेकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश

BOL PANIPAT , 21 मार्च। वित्त विभाग के आयुक्त टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने मंगलवार को हाल ही में प्रदेशभर में हुई बारिश के कारण फसल खराबे को लेकर सभी जिलों के उपायुक्त एवं सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी उपायुक्त एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के कारण जिन-जिन किसानों की जो भी फसल खराब हुई है उसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय में जल्द से जल्द भेंजे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के सख्त निर्देश हैं कि किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा उन्हें जल्द से जल्द मिले।
बैठक उपरान्त डीसी सुशील सारवान ने डीआरओ सहित सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे तुरन्त फिल्ड में निकलें और बारिश के कारण खराब हुई फसल की रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी तथा कर्मचारी इस कार्य में लापरवाही ना बरते अन्यथा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण खराब हुई फसल से पीडि़त किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाना है, अत: इस दिशा में सभी अधिकारी तथा कर्मचारी सकारात्मक दिशा में कार्य करते हुए समयबद्घ तरीके से कार्य करें।

Comments