Saturday, June 13, 2026
Newspaper and Magzine


जिले में आगामी 11 से 17 मार्च तक एनीमिया उन्मूलन सप्ताह कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 6, 2024 Tags: , , , ,

-स्वास्थ्य विभाग की टीमें बच्चों व महिलाओं की रक्त जांच का कार्य करेंगी
-कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर तहसीलदारों, ग्राम सचिवों व चौंकीदारों का लिया जायेगा सहयोग

BOL PANIPAT , 6 मार्च। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में आगामी 11 से 17 मार्च तक एनीमिया उन्मूलन सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें बच्चों, महिलाओं के खून की जांच का कार्य स्वास्थ्य केंद्र पर करेंगी। गांव स्तर पर जागरूकता शिविरों का भी आयोजन किया जायेगा। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिला सचिवालय में बुधवार को जिला टास्क फार्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। उपायुक्त ने बताया कि सभी पंजीकृत आंगनवाड़ी केंद्रों पर जागरूकता शिविर लगाये जायेंगे। गांव में मुनादी कराकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया जायेगा। इस कार्य के लिए तहसीलदरों, ग्राम सचिवो व चौंकीदारों, फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जायेगा।  
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी जयंत आहुजा ने बताया कि एनीमिया उन्मूलन को लेकर 6 से 59 महीनें  के बच्चों को 2 से 3 महीने तक दैनिक सिरप की खुराक देनी चाहिये। 5 से 9 वर्ष के बच्चों को 2 महीने तक प्रतिदिन एक आईएफए गुलाबी गोली (ओडी) प्रदान करनी चाहिये। 10-19 वर्ष के किशोरों को 3 महीने तक प्रतिदिन एक आईएफए नीली गोली (ओडी) प्रदान करें। गर्भवती महिलाओं को मासिक अनुवर्ती दौरे के साथ आईएफए रेड की दो गोलियां (बी.डी) प्रदान करें।
    सीएमओ ने बताया कि एनीमिया के सभी गंभीर मामलों को आगे की जांच के लिए उच्च केंद्रों (एफआरयू,एसडीएच,डीएच) में भेजा जाएगा और एनीमिया के अन्य कारणों का पता लगाया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।  

Comments