Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


साइबर फ्रॉड से रहें सावधान आमजन : उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 8, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 8 नवंबर: उपायुक्त सुशील सारवान ने आमजन विशेषकर युवाओं से 5जी सिम अपग्रेड के फेक मैसेज से सावधान एवं सतर्क रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगों द्वारा 4जी से 5जी सिम अपग्रेड करने के नाम पर फ्रॉड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोबाइल यूजर्स को फोन पर मिले लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए और न ही टेलीकॉलर से ओटीपी शेयर करना चाहिए। इससे उनका बैंक अकाऊंट खाली हो सकता है। साइबर ठग 5जी सिम अपग्रेड करने के नाम पर आमजन को अपना निशाना बना रहे है, जिनसे सचेत रहने की जरूरत है। डीसी ने कहा कि सरकार की ओर साइबर क्राइम को रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 जारी किया गया है। जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से जिला में साइबर अपराधों के बारे में आम जनता को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया और विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 के बैनर लगाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये हेल्पलाइन नंबर चौबीसों घंटे खुला रहता है और धोखाधड़ी के शिकार लोग कभी भी इस हैल्पलाइन नंबर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। डीसी ने आमजन से अन्य साइबर अपराध घोटालों से भी सावधान रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि साइबर ठगों द्वारा क्रैडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ऑनलाइन शॉपिंग, रिश्तेदार बनकर खाते में पैसे डलवाने, लिंक भेजकर ठगने की शिकायत मिलती रहती हैं, हमें ऐसे ठगों से सावधान एवं सतर्क रहना चाहिए । उन्होंने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर अकसर लोग शिकायत करने में देरी कर देते हैं। जिसकी वजह से उनका नुकसान हो जाता है। इसलिए साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 डायल करें।

Comments