डंपर चोरी की वारदात में संलिप्त फरार चल रहा दूसरा आरोपी काबू
BOL PANIPAT : 1 सितम्बर 2022, सीआईए टू पुलिस की टीम ने डंपर चोरी की वारदात में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी महराज यूपी के जिला सहारनपुर के गांव बोडपुर का रहने वाला है। सीआईए टू पुलिस की टीम ने बुधवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिस देकर आरोपी को सनौली रोड काला आम्ब मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। गहनता से पूछताछ करने व वारदात में संलिप्त फरार इसके साथी आरोपी गुलजार के ठीकानों का पता लगा काबू करने ओर चोरी किया हाईवा डंपर बरामद करने के लिए गिरफ्तार आरोपी महराज को पुलिस टीम ने आज माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी टीम ने 24 अगस्त को पीर वाली गली से विद्यानंद कॉलोनी निवासी आरोपी तारिक को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपने साथी महराज निवासी बोडपुर सहारनपुर व गुलजार निवासी यूपी के साथ मिलकर राजाखेड़ी में पेट्रोल पंप से 15 अगस्त की रात एक हाइवा डंपर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया था। वारदात बारे थाना किला में राजखेड़ी निवासी पन्ना पुत्र कर्ण सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया आरोपी तारिक को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया था की चोरी किये डंपर को साथी आरोपी गुलजार व महराज ले गये। इसकी एवज में गुलजार ने उसको 20 हजार रूपए दिए थे जिसमें से 15 हजार रूपए उसने खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी तारिक के कब्जे से बचे 5 हजार रूपए व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी तारिक को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद फरार आरोपी महराज व गुलजार को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए थे।
थाना किला में डंपर चोरी की वारदात बारे राजाखेड़ी निवासी पन्ना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है
थाना किला पुलिस को दी शिकायत में गांव राजा खेड़ी निवासी पन्ना पुत्र कर्णसिंह ने बताया था की वह हाइवा डंपर पर ड्राइवर के रूप में नौकरी करता है। 15 अगस्त की सायँ वह राजा खेड़ी पैट्रोल पंप पर डंपर को खड़ा कर घर चला गया था। सुबह आकर देखा तो डंपर नही मिला। अज्ञात चोर रात के समय डंपर को चोरी कर ले गए। पन्ना की शिकायत पर थाना किला में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments