फ़ायरिंग कर जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 5 जून 2022, थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया 18 फरवरी को गांव डाहर में शादी समारोह में डीजे पर मामूली कहा सुनी के बाद डाहर निवासी जोगिंद्र का घर तक पीछा कर पिस्तौल से फायर कर जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल फरार चल रहे नामजद आरोपी संजीत पुत्र रणधीर निवासी नारा को थाना इसराना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ करने के साथ ही आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की ब्रेजा कार बरामद की।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया उक्त मामले में शामिल रहे आरोपी अमित पुत्र रणबीर, सुमित पुत्र सुरेश व सुनील उर्फ शीलू पुत्र सुरेश निवासी डाहर को पहले ही गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक अवैध देसी पिस्टल बरामद कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है। वही गिरफ्तार आरोपी धीरेन पुत्र वीरेंद्र निवासी नारा से वारदात में प्रयोग की एक हुंडई आई 20 कार बरामद की गई थी।
थाना इसराना में जोगिंद्र निवासी डाहर ने 18 फरवरी को शिकायत देकर बताया था की वह साय करीब 10 बजे पड़ोस में एक शादी समारोह में गया था। डीजे पर पहुंचा तो उससे रंजिश रखने वाले सुमित, शीलू, अमित, अंकित नरवाल धीरेन नारा व अन्य 10/15 लड़के उससे झगड़ा करने लगे। वह बचने के लिए घर की तरफ भागा तो आरोपियों ने पिस्तौल से फायर कर दिये। आरोपी पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए और धमकियां देते हुए फायर करते रहे।
आरोपियों से जान बचाते हुए वह अपने घर के अंदर घूस गया। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण आए तो ग्रामीणों को इक्कठा होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जोगिंद्र की शिकायत पर नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ थाना इसराना में आईपीसी की धारा 307,506 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। वारदात स्थल का मुआयना करने पर पुलिस टीम को मौके से 6 खोल बरामद हुए थे।

Comments